पिछोर पुलिस ने किया 3000 लीटर लहान नष्ट, 525 लीटर कच्ची शराब जब्त

MP DARPAN
0

दो तस्करों पर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज

शिवपुरी। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत पिछोर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बिरौली में हाथ भट्टी से बनाई जा रही कच्ची शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके पर करीब 3000 लीटर लहान नष्ट कर 525 लीटर अवैध हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 52,500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान आरोपी टिंकू चौहान एवं करन सिंह चौहान, निवासी ग्राम बिरौली, मौके से फरार हो गए, जिनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 349/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में मिली मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बिरौली में दबिश दी। दबिश के दौरान खेत में रखे 10 प्लास्टिक ड्रमों में भरे करीब 3000 लीटर लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। वहीं चार ड्रमों एवं एक प्लास्टिक कट्टी से कुल 525 लीटर कच्ची शराब बरामद कर जब्त की गई। इस कार्रवाई ने अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमल सिंह बंजारा, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद सगर, सहायक उपनिरीक्षक परमाल सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र लोधी, बचान सिंह तोमर, हाकिम वर्मा, प्रदीप नरवरिया, जितेन्द्र गुर्जर, एनआरएस नंदनी, नरेन्द्र एवं अजीत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top