अमोला पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अमोला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 41 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में ग्राम दीवट नर्सरी के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यूपी-95-एक्स-4628 नंबर की मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर बीच में रखी प्लास्टिक की कैन से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने मनीष कबूतरा पुत्र जड्डा कबूतरा उम्र 22 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन बेलाताल जैतपुर थाना कुलपहाड़, जिला महोबा (उ.प्र.) तथा रिंकू कबूतरा पुत्र रामजी कबूतरा उम्र 24 वर्ष निवासी गंज, थाना अजेनर, जिला महोबा (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. योगेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि. सुखदेवराम भगत, प्रधान आरक्षक अर्जुन रावत, आरक्षक रामबीर बघेल, संजीव श्रीवास्तव, नीतेन्द्र सिंह, कुलदीप मांझी, आकाश शाक्य, मनोज कुमार, चालक आरक्षक राहुल लोधी तथा सैनिक हनुमत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top