सतनवाड़ा पुलिस ने 6 साल से फरार स्थायी वारंटी को दबोचा, कोर्ट में किया पेश

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतनवाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 6 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी छोटू कुशवाह को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना सतनवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरसीटी क्रमांक 1109/20 में 12 फरवरी 2020 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी छोटू कुशवाह पुत्र सरमन कुशवाह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बामोर थाना सतनवाड़ा को पुलिस बल की सहायता से उसके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे विधिवत हिरासत में लिया गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, शिवपुरी के न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बी.आर. पुरोहित, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक विनोद राठौर, आरक्षक रामप्रकाश, आरक्षक गजराज सिंह, आरक्षक सौरभ सुमन तथा आरक्षक राजावत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top