समीर खान बने एनएसयूआई शिवपुरी के जिलाध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी क्रम में समीर खान को शिवपुरी जिले का एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय सहप्रभारी अंशुल त्रिवेदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की सहमति एवं स्वीकृति से की गई है। 

संगठन ने कहा कि सक्रिय और बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर छात्र हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। समीर खान की नियुक्ति से शिवपुरी जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनसे संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एनएसयूआई से जोड़ने तथा छात्र समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई गई है। कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए समीर खान को शुभकामनाएं दी हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top