नन्हे कदमों ने किया नए शिवपुरी स्टेशन का सफर, आधुनिक सुविधाओं और कलाकृतियों ने जीता बच्चों का दिल

MP DARPAN
0

दून जूनियर स्कूल के नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, अमृत भारत स्टेशन की भव्यता से हुए रूबरू

शिवपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए स्वरूप में विकसित शिवपुरी रेलवे स्टेशन का आकर्षण अब नन्हे बच्चों को भी अपनी ओर खींच रहा है। दून जूनियर स्कूल के नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्टेशन का दौरा किया और आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक कलाकृतियों तथा भव्य निर्माण को करीब से देखा।

स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही बच्चों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगी दीवार चित्रकारी, आकर्षक नक्काशी और यात्री सुविधाओं ने नन्हे-मुन्नों का मन मोह लिया। भ्रमण के दौरान रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों को स्टेशन की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और यात्री सेवाओं की सरल भाषा में जानकारी दी। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और नई जानकारियां हासिल कीं। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के बौद्धिक और व्यवहारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक परिवेश में सीखने का अवसर बच्चों के आत्मविश्वास और समझ को बढ़ाता है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए स्कूल के शिक्षक एवं स्टाफ पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top