शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 20 एवं 21 जुलाई को दो दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आएंगे। इस दौरान डॉ. कैलाश जाटव जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से मुलाकात करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के हित में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 20 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे सर्किट हाउस शिवपुरी में आम नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। दोपहर 1 बजे ऑडिटोरियम शिवपुरी में सामाजिक, धार्मिक, बुद्धिजीवी एवं विशिष्टजनों से संवाद करेंगे। अपराह्न 3 बजे विद्यालयों एवं अनुसूचित जाति छात्रावासों का भ्रमण करेंगे। अपराह्न 4 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे। शाम 5 बजे अनुसूचित जाति बस्तियों का भ्रमण करेंगे। इसके उपरांत सर्किट हाउस शिवपुरी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसी प्रकार 21 जुलाई को प्रात: 11 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में कानून व्यवस्था एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विरूद्ध घटित अपराध, अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय शिवपुरी में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। अपराह्न 3.30 बजे नगर पालिका परिषद शिवपुरी में नगरीय निकाय की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 4.30 बजे अशोकनगर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।


