भरोसे की आड़ में दरिंदगी, दो महीने बाद पुलिस के शिकंजे में आया दुष्कर्म का आरोपी

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पड़ोसी होने के भरोसे को शर्मसार करने वाले दुष्कर्म के आरोपी को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब दो माह से फरार चल रहा आरोपी पुलिस से बचता फिर रहा था, लेकिन सटीक सूचना के आधार पर बिछाए गए जाल में वह फंस गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 27 मई 2026 को 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक दिन पहले, जब वह घर में अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला मंगल राठौर उम्र 30 वर्ष उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी परिचित होने के कारण महिला के घर तक आसानी से पहुंचा और इसी भरोसे का गलत फायदा उठाया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह मनियर पार्क के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top