एसआई से टीआई बने कुलदीप सगर, एसपी-एएसपी ने स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पुलिस विभाग में पदस्थ उपनिरीक्षक कुलदीप सगर को उपनिरीक्षक (एसआई) से निरीक्षक (टीआई) पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने उनके कंधों पर निरीक्षक के स्टार लगाकर पदोन्नति की औपचारिकता पूरी की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कुलदीप सगर को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल एवं निष्पक्ष निर्वहन की कामना की। समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top