पुलिस ने भटके हुए 11 वर्षीय बालक को 48 घंटे में परिजनों से मिलाया

MP DARPAN
0
शिवपुरी।
दिनारा थाना पुलिस ने 11 वर्षीय भटके बालक मोहम्मद ईशा शेख को महज 48 घंटे में उसके परिजनों से मिलाकर संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश की। 17 जुलाई को ग्राम आवास तिराहा के पास बालक अकेला मिला था। ग्राम थनरा निवासी अभिषेक यादव उसे सुरक्षित थाना दिनारा लेकर पहुंचे। पूछताछ में बालक ने अपने पिता मोहम्मद जाकिर शेख निवासी अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश का नाम बताया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थनरा चौकी उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह ने उत्तर प्रदेश के थाना मालीपुर से संपर्क कर परिजनों का पता लगाया। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा के समन्वय से बालक को ट्राइबल हॉस्टल, दिनारा में सुरक्षित रखा गया, जहां अधीक्षक लक्ष्मीनारायण ने उसकी देखभाल कराई। 19 जुलाई को पिता मोहम्मद जाकिर शेख शिवपुरी पहुंचे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बालक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह मुंबई से पिता के पास जाने के लिए बिना बताए निकल पड़ा था और रास्ता भटक गया था। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी, शरद कुमार, आरक्षक शिवम यादव, थाना मालीपुर के थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी एवं बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक राजकुमार की भी अहम भूमिका रही। परिजनों ने पूरी टीम का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top