अमोला पुलिस ने दो साल से फरार स्थायी वारंटी को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अमोला पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 870/24 में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नरेन्द्र लोधी पुत्र रामप्रकाश लोधी उम्र 37 वर्ष निवासी सिरसौद, थाना अमोला को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी अमोला उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार वारंटी को दबोचकर कानून के हवाले किया। इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शेर सिंह गौर, प्रधान आरक्षक अर्जुन रावत, आरक्षक अतर सिंह, आरक्षक नीतेन्द्र सिंह, आरक्षक मनोज कुमार, आरक्षक आकाश शाक्य तथा सैनिक जितेन्द्र कलावत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top