सीहोर पुलिस ने गश्त के दौरान एक साल से फरार स्थायी वारंटी को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीहोर थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने उसे उसके घर से दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जूली तोमर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने 11 जुलाई 2026 को कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रकरण क्रमांक 3234/25 के स्थायी वारंटी मनोज पचौरी पुत्र कल्याण प्रसाद पचौरी, निवासी ग्राम सीहोर, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत कार्रवाई करते हुए करैरा न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जूली तोमर, सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह बंजारा, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर तथा आरक्षक देवेन्द्र परिहार, हुकुम सिंह, अजय शाक्य, राजकुमार, सतेंद्र रावत एवं चालक राजकमल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top