शिवपुरी। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, हथियार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गरिमा पेट्रोल पंप के पीछे पुराने खंडहर, फोरलेन शिवपुरी के पास दबिश दी, जहां जयपाल सिंह पुत्र रेशम सिंह ढिल्लन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सतेरिया को दो प्लास्टिक की कट्टियों में भरी 50-50 लीटर, कुल 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से पूरी शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, देवेन्द्र सेन, बलवीर सिंह, सचेन्द्र शर्मा, शकील खान तथा आरक्षक अरुण मेवाफरोस, संजय धाकड़, गजेन्द्र, शिवराज हिण्डोलिया और रिंकू शाक्य की सराहनीय भूमिका रही।


