टीन शेड के नीचे छिपाकर रखी थी 150 लीटर कच्ची शराब, गोवर्धन पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

MP DARPAN
0

30 हजार की शराब जब्त

शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन थाना पुलिस ने ग्राम ठेवला में कार्रवाई करते हुए 150 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से आरोपी शक्ति बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति तथा एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में हुई।

गोवर्धन थाना प्रभारी सौरभ तोमर के अनुसार 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठेवला में शक्ति बंजारा के गैंत पर टीन शेड के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान तीन नीले रंग की प्लास्टिक कैन बरामद हुईं। प्रत्येक कैन में 50-50 लीटर शराब भरी थी। कुल 150 लीटर कच्ची शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी शक्ति बंजारा को मौके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 84/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पोहरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ तोमर, सहायक उपनिरीक्षक दशरथ सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक रवि कन्नौजी, आरक्षक रफीक, अजीत जाट, हुकुम सिंह रावत, शैलेन्द्र धाकड़, नरेन्द्र धाकड़, शिवराज सिंह एवं चालक आरक्षक अजीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top