कुएं से चोरी हुईं पानी की दो मोटरें, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

सीहोर पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद, फूलपुर के ही निकले दोनों आरोपी

शिवपुरी। सीहोर थाना पुलिस ने पानी की मोटरों की चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई दोनों मोटरें बरामद कर लीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर के अनुसार ग्राम फूलपुर निवासी गजेन्द्र सिंह रावत ने 21 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके कुएं में उसकी और मुकेश बघेल की दो पानी की मोटरें रखी थीं। 18-19 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोर दोनों मोटरें चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना सीहोर में अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनन्द राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जूली तोमर ने टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 सितंबर को ग्राम फूलपुर निवासी करुआ उर्फ संजय पुत्र कोकसिंह बघेल उम्र 26 वर्ष तथा दिलीप पुत्र विजेन्द्र रावत उम्र 20 वर्ष को पकड़ा। दोनों के कब्जे से चोरी की दोनों पानी की मोटरें बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top