गणेश झांकियों में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल, आरती में हुए शामिल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विलूपुरा एवं रौदा में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। श्री गणेश आयोजन समिति के आमंत्रण पर पहुंचे श्री मुद्गल ने आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों का अवलोकन किया और विधि-विधान से आयोजित आरती में शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान आयोजन समितियों के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री मुद्गल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top