11 अक्टूबर को गांधी पार्क में लगेगा विशाल नि:शुल्क हेल्थ कैंप

MP DARPAN
0

ग्वालियर-झांसी के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे मरीजों की जांच, सुबह 8:30 बजे से पंजीयन शुरू

शिवपुरी। शहरवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानव वेलफेयर सोसायटी, शिवपुरी के तत्वावधान में 11 अक्टूबर रविवार को गांधी पार्क मैदान में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ग्वालियर एवं झांसी से आए अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

शिविर के लिए सुबह 8:30 बजे से पंजीयन प्रारंभ होगा, जबकि स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का सिलसिला सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं सहज और नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराना है। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश मोदी (एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी) मरीजों की हृदय संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श देंगे। वहीं नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश रावत (एमबीबीएस, एम.एस. ईएनटी), फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक चौपड़ा (एम.डी.) तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शान्तनु गुलाटी (एम.एस. ऑप्थैल्मोलॉजी) भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। मानव वेलफेयर सोसायटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करते हुए शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच एवं उचित परामर्श लें। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top