पिछोर में खाद गोदाम चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 7.70 लाख का माल बरामद

MP DARPAN
0

शटर तोड़कर उड़ाई थीं खाद की बोरियां, चोरी का माल छिपाने वाले आरोपी तक भी पहुंची पुलिस

शिवपुरी। पिछोर में खाद गोदाम का शटर तोड़कर लाखों रुपये की खाद चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 96 खाद की बोरियां और एक स्वराज 735 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 7 लाख 70 हजार रुपये का माल बरामद किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पिछोर टीआई नीतू सिंह के मुताबिक, गणेश चौक पिछोर निवासी शिवांगी पुत्री अशोक कुमार भट्ट उम्र 33 वर्ष सहायक प्रबंधक गोदाम गल्ला मंडी पिछोर ने 9 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर की शाम गोदाम पर ताला लगाकर घर चली गई थीं। अगले दिन सुबह पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला और खाद की बोरियां गायब थीं। मामले में अपराध क्रमांक 463/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर एएसपी आर.डी. प्रजापति तथा एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर ग्राम दुर्गापुर निवासी कमल सिंह उर्फ कल्लू उम्र 23 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, उसने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया और चोरी की खाद ग्राम नगरेला निवासी मेहरबान पुत्र हल्केराम लोधी उम्र 50 वर्ष के यहां छिपाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने खाद और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान में टीएसपी खाद की 65 बोरियां, कोरोमंडल 20.20.0.13 की 21 बोरियां और यूरिया की 10 बोरियां, जिनकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है। इसके अलावा करीब 6 लाख रुपये का स्वराज 735 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। उक्त कार्रवाई में टीआई नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद सगर व परमाल सिंह, आरक्षक देशराज गुर्जर, धर्मेन्द्र लोधी, विकास शिवहरे, प्रदीप नरवरिया, योगेन्द्र मल्होत्रा तथा चालक आरक्षक अनिल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

पिछोर में अवैध शराब की खेप पकड़ी, 61 हजार का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछोर थाना पुलिस ने पप्पू उर्फ प्रथम पाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कुंडलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 पेटी देशी प्लेन शराब और बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित कुल 61 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। 15 अक्टूबर को हिम्मतपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बालूसा-सुजावनी की तरफ से शराब लेकर करारखेड़ा की ओर जा रहा है। पुलिस ने सुजावनी तालाब के पास आम रास्ते पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी में दो बोरियों में रखे 300 क्वार्टर, कुल 54 बल्क लीटर देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 21 हजार रुपये बताई गई। मोटरसाइकिल की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 473/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी, प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार मांझी, आरक्षक अंकित सिंह, बलवीर पाल, रामवतार राजपूत, चालक मनीष गोस्वामी एवं सैनिक सिरनाम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top