खरैह विद्यालय की छात्राओं ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को बनाया यादगार

MP DARPAN
0
बच्चियों ने देश के जवानों को पाती सहित भेजी राखियां
शिवपुरी। इस बार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरैह की छात्राओं ने देश की आजादी का पर्व और रक्षाबंधन त्यौहार को एक साथ अनूठे ढंग से मनाने का निर्णय लिया है। छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों को रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक मार्मिक पत्र लिखा है। ईश्वर से जहां बच्चियों ने देश के जवानों को सलामत रखने की प्रार्थना की है। वहीं कहा है कि हम सभी बहनों की दुआएं आपके साथ हैं। बच्चों में देश के साथ खड़े होने की भावनाओं को जागृत करने का कार्य विद्यालय में तैनात भूतपूर्व सैनिक मोहन कुमार शुक्ला फौजी और प्राचार्य स्नेह रघुवंशी तथा समस्त स्टाफ ने किया है। 
पिछले साल की परम्परा को कायम रखते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेह की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए स्वनिर्मित रक्षासूत्र को भेजे जाने का क्रम जारी रखा। इस बार का रक्षाबंधन का त्यौहार इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी दिन देश की आजादी का पर्व है। इसलिए विद्यालय की छोटी-छोटी बहनों ने सैनिकों को हृदयस्पर्शी पाती लिखते हुए कहा है कि भाई बहन के पवित्र बंधन पर एवं देश की आजादी के पर्व के अद्भूत संयोग के शुअवसर पर हम बहने अपने पवित्र प्रेम की निशानी स्वरूप अपने हाथों से निर्मित राखियां भेज रहीं हैं। इन्हें स्वीकार कर हमें अनुग्रहित करें। आज आप लोगों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है। ईश्वर न केवल आपको सलामत रखे बल्कि दुश्मन से लडऩे की शक्ति भी प्रदान करे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top