देवरी के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपियों की महिलाओं से अवैध संबंध रखता था मृतक इसलिए कर दी उसकी हत्या

MP DARPAN
0
आरोपियों ने हत्या कर मौत को दिया था दुर्घटना का रूप 
शिवपुरी। पुलिस ने खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में 20 जून को मृतक भारत सिंह यादव उम्र 38 साल की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस  ने इस सिलसिले में आरोपी जितेंद्र पुत्र मोकम सिंह प्रजापति, अनिल पुत्र मोकम सिंह प्रजापति, सदानंद पुत्र हरविलास कुशवाह, सुखवीर पुत्र हरनामसिंह लोधी और नीलेश  पुत्र वीरसिंह यादव निवासीगण देवरी को भारत सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों  ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और बताया है कि मृतक भारत सिंह उनके परिवार की महिलाओं से जोर जबरदस्ती से अवैध संबंध रखता था, इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या की है तथा उसकी मौत को ट्रेक्टर दुर्घटना का रूप दिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून को ग्राम देवरी के जंडेल सिंह रूपसिंह यादव ने थाने में आकर सूचना दी कि उसके छोटे भाई भारत सिंह यादव की हत्या कर दी गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला कायम किया। पुलिस को मुखबिर ने बताया कि मृतक भारत सिंह का चरित्र अच्छा नहीं था और कई महिलाओं से उसके अवैध संबंध थे। जिससे उसके प्रति गांव में कुछ लोग नाराजी का भाव रखते थे। पुलिस ने इस आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ाया तो पांचों आरोपी शंका के घेरे में आए। पुलिस  ने जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 19 जून 2020 की रात्रि को जितेंद्र प्रजापति के कमरे में आरोपीगण मृतक भारत सिंह के साथ शराब पी रहे थे। पानी मांगने पर आरोपी मेहताब की पत्नी पानी देने आई तो मृतक भारत सिंह द्वारा मेहताब की पत्नी को पकड़कर उसके साथ छेड़ाखानी की गई। इसी बात पर आरोपीगणों ने शराब के नशे में मृतक भारत सिंह यादव की मारपीट की। जिससे उसके मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के बाद आरोपी जितेंद्र प्रजापति और सुखवीर लोधी मृतक को मोटरसाइकल पर लादकर मृतक के प्लाट वाले खेत पर  पटक आए तथा आरोपी सुखवीर लोधी द्वारा गुमराह करने के लिए मृतक का ट्रेक्टर स्टार्ट कर टपरे में घुसा दिया। जिससे घटना टै्रेक्टर से एक्सीडेंट की लगे। टपरा टूटकर ट्रेक्टर पर गिरा जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आलोक सिंह भदौरिया, उनि. आदित्य प्रताप सिंह, सउनि. जगदीश पाराशर, सउनि अरुण वर्मा, आर. गजेन्र्द सोलंकी, आर. भूपेन्रद तोमर, आर. वनबारी भिलाला, आर. भंगडिया भिलाला, आर. अच्युतेन्र्द सिंह, आर. अरुण मेवाफरोस, सैनिक जगदीश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top