उपचुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनावों की सरगर्मियां तेज

MP DARPAN
0

हो चुके हैं वार्डो के आरक्षण, अब होंगे अध्यक्ष पद के आरक्षण 


शिवपुरी।
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए सफल उपचुनाव के बाद अब प्रदेश में नगरीय निकाय के होने वाले चुनावों पर चर्चा केन्द्रित हो गई है। नगरीय निकाय के वार्डो का आरक्षण तो हो चुका है। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण होना शेष है। जिज्ञासा का सवाल यही है कि अध्यक्ष पद पर कौन सा वर्ग काबिज होगा। नगर पालिका शिवपुरी के 39 वार्डाे के आरक्षण हो चुके हैं। कौन सा वार्ड पिछड़े वर्ग, कौन सा वार्ड अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग तथा कौन सा सामान्य या सामान्य महिला के लिए आरक्षित होगा, यह तय हो चुका है। 39 वार्डो में से 20 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। वार्डों के आरक्षण को देखकर दावेदारों ने वार्ड के निवासियों का दिल जीतने के लिए कोशिशें भी शुरू कर दी हैं। वहीं विभिन्न दलों के कार्यकर्ता टिकट की दौड़ में भी शामिल हो गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष का पद अभी आरक्षित नहीं हुआ है। अभी अध्यक्ष पद पर पुरूष पिछड़ा वर्ग का कब्जा था। इसके पूर्व अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। इस कारण अब अध्यक्ष पद सामान्य होने की अधिक संभावना है। इसे महसूस कर उम्मीदवारों की दौड़ भी तेज हो गई है। दावेदारों की संख्या कांगे्रस की तुलना में भाजपा में ज्यादा है। क्योंकि भाजपा में अब सिंधिया समर्थक भी शामिल हो गए हैं। विभिन्न गुटों के नेता अपने कार्यकर्ता को अध्यक्ष पद का टिकट दिलाने का प्रयास करेंगे। देखना यह है कि किस गु्रप के कार्यकर्ता को टिकट मिलता है। शिवपुरी नगर पालिका के अलावा विभिन्न नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष पद को लेकर जिज्ञासाएं शुरू हो गई हैं और दावेदारों की महत्वाकांक्षाओं ने भी जोर पकड़ लिया है।  

नपं खनियांधाना के फिर आरक्षित हुए सामान्य महिला वार्ड

नियमानुसार नगर पंचायत खनियांधाना में सामान्य महिला के 4 वार्ड आरक्षित होने थे। लेकिन आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी के चलते 4 के स्थान पर 5 वार्ड आरक्षित कर दिए गए। जिस पर शासन ने आपत्ति करते हुए सामान्य महिला के वार्डो के पुन: आरक्षण का निर्देश दिया। जिसके तारतम्य में कल कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अक्षय कुमार ङ्क्षसह की उपस्थिति में सामान्य महिला के वार्डो का पुराना आरक्षण निरस्त कर नए वार्ड आरक्षित किए गए। पहले वार्ड 8 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया था। जिसे निरस्त करते हुए अब इसे सामान्य वार्ड घोषित किया गया है। सामान्य महिला के लिए अब वार्ड क्रमांक 1, 4, 9 और 12 आरक्षित रहेंगे।  खनियांधाना नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं और इन 15 वार्डो की जुलाई में हुई आरक्षण प्रक्रिया में सामान्य महिला के लिए पांच वार्ड आरक्षित कर दिए गए। इस पर सरकार ने आपत्ति लेते हुए सामान्य महिलाओं के वार्डो का पुन: आरक्षण कराने का निर्देश दिया। जिसके कारण कलेक्ट्रेट में सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षण की प्रक्रिया दोबारा कराई गई। अनारक्षित 8 वार्ड 1, 4, 6, 8, 9, 12, 13 और 15 के टोकन टोकरी में डाले गए। वार्ड 6 और 15 पिछले चुनाव में महिला के लिए आरक्षित थे। इस कारण इन वार्डो को लॉटरी से हटा दिया गया और इन 6 वार्डो के टोकन निकाले गए। जिसके अनुसार 1, 4, 9 और 12 को महिला आरक्षित कर दिया गया और वार्ड 8 महिला आरिक्षत से हटाकर अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top