ऑपरेशन मुस्कान : देहात पुलिस ने 8 वर्षों से लापता महिला को ढूंढकर पति के सुपुर्द किया

MP DARPAN
0

स्वेच्छा से विवाह करने की दी जानकारी


शिवपुरी।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने 8 वर्षों से गुमशुदा एक महिला को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.11.2017 को ग्राम बिलोकला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री के अचानक लापता हो जाने की रिपोर्ट थाना देहात पर दर्ज कराई थी। मामला गुमइंसान क्रमांक 29/2017 के तहत पंजीबद्ध कर महिला की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों और सूचनाओं के आधार पर दिनांक 30.07.2025 को महिला को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से विवाह कर चुकी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उसके साथ कोई आपराधिक घटना नहीं घटी है। महिला की इच्छा अनुसार उसे विधिवत उसके पति को सौंप दिया गया। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव के साथ प्रआर. दीपचंद्र, आर. शकील ख़ान, सचेन्द्र शर्मा, बदन सिंह, अरुण मेवाफरोस एवं म.आर. कीर्ति शर्मा की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top