शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी आशीष डोगरा को महज 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
दिनांक 30.08.25 को नाबालिग बालिका के पिता ने थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी आशीष डोगरा ने उनकी 7 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 318/25 धारा 74 बीएनएस, 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई ने एक टीम गठित की, जिसने आरोपी को अम्बेडकर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावई, उनि प्रियंका शुक्ला, सउनि केदार सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों की मुख्य भूमिका रही। पुलिस टीम ने महज 1 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया।


