बीजेपी की हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारी, शिवपुरी में अहम बैठक 3 अगस्त को

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शिवपुरी जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक 3 अगस्त रविवार को आयोजित की जा रही है।

इस अभियान का प्रभारी जिला महामंत्री सोनू बिरथरे को बनाया गया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक दोपहर 2 बजे नक्षत्र मैरिज गार्डन, ग्वालियर बायपास रोड, शिवपुरी में होगी। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव करेंगे, जबकि संभाग प्रभारी विजय दुबे और प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। बैठक में यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top