22 पार्षदों में से 18 ने हाजिरी लगाई और हस्ताक्षर प्रमाणित किए, 3 पार्षद नहीं पहुंचे तो उपाध्यक्ष का बड़ा यूटर्न
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अब राजनीतिक थ्रिलर बन चुका है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में बुलाए गए 22 पार्षदों में से 18 ने हाजिरी लगाई और हस्ताक्षर प्रमाणित किए, जबकि चार पार्षद छुट्टी पर दिखे। उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास आईं, लेकिन दस्तावेज जमा करने की जहमत नहीं उठाईं। उनके पति रामजी व्यास ने कहा कि हमारा मुद्दा केवल अध्यक्ष हटाना है, पार्टी या संगठन नहीं। यानी, कुर्सी बचाने का खेल अब इमोशन फ्री ज़ोन बन चुका है।
पार्षद राजू गुर्जर ने कहा कि नपा अध्यक्ष ने पार्षदों को किडनैप करने की कोशिश की, जबकि नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ पार्षद पैसे में बिक गए। शिवपुरी में अब यह बात हवा में नहीं, बल्कि कलेक्ट्रेट की गलियों में गूँज रही है। कलेक्टर द्वारा हस्ताक्षर प्रमाणित होने के बाद अब फ्लोर टेस्ट होगा। अगर दो-तिहाई बहुमत अध्यक्ष के खिलाफ गया तो गायत्री शर्मा कुर्सी से फिसल जाएंगी। नहीं तो वह कुर्सी पर बनी रहेंगी। जहां मीना मुकेश बाथम स्वास्थ्य कारण के चलते नहीं आईं तो भाजपा पार्षद वेदांश सविता और मक्खन आदिवासी राजनीतिक छुट्टी पर चले गए जबकि उपाध्यक्ष सरोज व्यास गाड़ी में आराम करती रहीं, दस्तावेज छोड़कर।