शिवपुरी। जिले में गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। थाना सुभाषपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी साहब सिंह गुर्जर उम्र 37 वर्ष निवासी मुढखेड़ा थाना सुभाषपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिलेभर में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सुभाषपुरा पुलिस को सफलता मिली। सूचना मिली थी कि आरोपी साहब सिंह मुढखेड़ा टोल प्लाजा के पास स्थित सरपंच ढाबा के समीप स्टाल पर खड़ा है। थाना प्रभारी उनि राजीव कुमार दुबे ने तुरंत टीम गठित कर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया। आरोपी पर अपराध क्रमांक 104/25 धारा 109(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कार्यवाही उपरांत न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव कुमार दुबे, सउनि अरुण वर्मा, प्रआर अभय सिंह एवं आर काले खां की सराहनीय भूमिका रही।


