अमोला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 3 घंटे में दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। महिला सुरक्षा को लेकर शिवपुरी पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। अमोला थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी जनवेद आदिवासी को महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 को एक नाबालिग बालिका द्वारा आरोपी जनवेद आदिवासी निवासी ग्राम नारही के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर थाना अमोला में अपराध क्रमांक 245/25 धारा 64(2), 65(1), 127(2) बी.एन.एस. तथा धारा 3/4, 5(द्य)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में अमोला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज़ तीन घंटे में आरोपी को ग्राम नारही से गिरफ्तार कर न्यायालय करैरा में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अंशुल गुप्ता, सउनि हरदयाल जोशी, प्रआर राकेश सेंगर, आर नीतेन्द्र सिंह, आर संजीव श्रीवास्तव, आर कुलदीप सिंह, आर चालक मोहित शर्मा, सैनिक जीतेन्द्र कलावत एवं महिला आर पूजा देवरिया की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top