पिछोर पुलिस ने जुआ खेलते 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 8,550 नगद रुपए और ताश की गड्डी जब्त

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पिछोर पुलिस ने नई बस्ती पिछोर में दबिश देकर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 8,550 रुपए नगद व एक ताश की गड्डी जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों में अशोक परिहार पुत्र जगदीश परिहार निवासी ग्राम मनपुरा, देवेन्द्र चौहान पुत्र कृष्ण चौहान निवासी हनुमान बाग, नई बस्ती पिछोर, विनीत शर्मा पुत्र कौशल प्रसाद शर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 2 पिछोर एवं नवीन वर्मा पुत्र जयकुमार वर्मा निवासी नई बस्ती पिछोर शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 550/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक उमेश उपाध्याय, उनि. संजय लोधी, सउनि. अरविन्द सगर, प्रआर. रामहेत सिंह, आर. धर्मेन्द्र लोधी, आर. भूपेन्द्र सिंह एवं आर. प्रदीप नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top