करैरा पुलिस ने चोरी गई 4 विद्युत मोटरें बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने चार चोरी गई विद्युत मोटरें, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है, बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

करैरा टीआई विनोद छावई के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को फरियादी दातार सिंह यादव उम्र 70 वर्ष निवासी खैराई थाना करैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने और उसके पड़ोसी साहव सिंह, राघवेंद्र एवं राजवेंद्र यादव ने अपनी सीआरआई कंपनी की विद्युत मोटरें अपने घर में रखी थीं, जिन्हें रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर थाना करैरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 716/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में चोरी और वारंटी अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी निमित लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी गौचौनी थाना पिछोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को महेन्द्र सिंह लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी और मनोहर सिंह यादव के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई चार विद्युत मोटरें कीमत 60 हजार रूपए बरामद कर ली हैं, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र चौहान, प्रतिपाल सिंह, आरक्षक सोनू श्रीवास्तव, हरेन्द्र गुर्जर, राधेश्याम जादौन, मुकेश कुमार, सुरेन्द्र रावत, अरविन्द मांझी एवं जीतेन्द्र कुमार का योगदान उल्लेखनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top