शिवपुरी। शहर को स्वच्छता की नई दिशा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा 8 नवीन स्वीपर मशीनें खरीदी गईं। मंगलवार को इनका विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी इशांक धाकड़ ने माधव चौक चौराहे पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने कहा शहर की स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता है। इन नई मशीनों से नगर की सड़कें और अधिक साफ-सुथरी रहेंगी तथा नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। वहीं सीएमओ इशांक धाकड़ ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि हम एक ऐसा शिवपुरी बनाना चाहते हैं जो पूरे प्रदेश के लिए स्वच्छता का आदर्श बने। तकनीक और टीमवर्क से शहर को स्वच्छ और स्मार्ट बनाना हमारी प्रतिबद्धता है।


