करैरा रेंजर की अगुवाई में वन भूमि से अवैध निर्माण हटाया, नया अतिक्रमण प्रयास नाकाम

MP DARPAN
0

पेट्रोल पंप मालिक ने दी वनकर्मियों को धमकी, शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज होने की तैयारी

शिवपुरी। वन विभाग द्वारा अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण बेदखली कार्रवाई की गई। कार्रवाई वनमंडल अधिकारी सुधांशु यादव के आदेश एवं उप वनमंडल अधिकारी आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में की गई।

करैरा रेंजर श्री मीणा के नेतृत्व में करैरा वन अमले ने सब रेंज खोड़ स्थित राधा स्वामी सत्संग स्थल बीट दरगाह आरएफ-398 पर अवैधानिक रूप से बनाए गए निर्माण ढांचे और तार फेंसिंग को हटाकर वन भूमि को मुक्त कराया। इसी दौरान समीप की भूमि पर पेट्रोल पंप खोड़ के संचालक दिनेश खेड़ा द्वारा दीवार खड़ी कर नए अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था, जिसे रेंजर मीणा के नेतृत्व में टीम ने तुरंत नाकाम कर दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए वनकर्मियों को धमकी दी गई। इस संबंध में करैरा वन परिक्षेत्र द्वारा कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के साथ डिप्टी रेंजर कुलदीप गौर, बलिराम अहिरवार, राजाराम करेतिया, शिमला मसराम, उड़नदस्ता प्रभारी तुलसीराम चोपड़ा, वनरक्षक कुणाल शर्मा, संदीप शर्मा, शैलेन्द्र चौहान और विनय बाल्मीकि की विशेष भूमिका रही। रेंजर श्री मीणा ने कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन क्षेत्र की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top