करैरा पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत करैरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी प्रवीण लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जुझाई को 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। एसपी राठौड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में की गई।

जानकारी के अनुसार करैरा टीआई विनोद छावई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सिद्ध बाबा मंदिर के पास जुझाई रोड पर नीले कैनों में अवैध शराब रखकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की कट्टियों में भरी 80 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 16,000 रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 726/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर और आरक्षक राधेश्याम जादौन की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top