खोड़ पुलिस ने की चोरी गई भैंसों की बरामदगी, चार शातिर आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। चौकी खोड़ पुलिस ने पशु चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी गई भैंसों को बरामद किया और फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2025 को फरियादी कदम सिंह गुर्जर  उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम डंगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बलूका के जंगल से उसकी एक बड़ी भैंस, एक पड़ा और चार पडे़ले अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। मामले पर थाना भौती में अपराध क्रमांक 333/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर चार आरोपियों मोहन पुत्र उदय लोहपीटा निवासी करेरा, मो. इकराम पुत्र इशाक कुरेशी निवासी झांसी, फिरोज खान पुत्र जान मोहम्मद खान निवासी झांसी एवं सुखवीर गुर्जर निवासी डगरिया चौकी खोड़ को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चोरी गई भैंस, पड़ा एवं चार पडे़ले बरामद कर फरियादी को सुपुर्द किए हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राजपूत, उनि कुसुम गोयल, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि सरदार सिंह चौहान, प्रआर रविन्द्र बुन्देला, आर. वीरेंद्र वाथम, आर. रविकांत शर्मा एवं सैनिक निखिल की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top