शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदार के लिए गर्व का अवसर है, जब यहां के किसान परिवार के होनहार बेटे अभिषेक रघुवंशी भोलू का चयन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सब इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। अभिषेक किसान अनिल रघुवंशी के पुत्र एवं किसान भारत सिंह रघुवंशी के पौत्र हैं। उनके चयन से पूरे परिवार, गांव एवं समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
अभिषेक की सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील रघुवंशी, समाज के अध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सरपंच योगेन्द्र रघुवंशी बंटी भैया, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह सिंह रघुवंशी, संकुल प्राचार्य रामकृष्ण रघुवंशी, सरपंच लालू रघुवंशी, राजेश पाठक, शरद निगम, बृजेन्द्र भार्गव कुल्लू, एपीसी उमेश करारे, नरेन्द्र रघुवंशी, राघवेन्द्र प्रताप, वीरेंद्र शिवहरे, मुनेश रघुवंशी, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, दुर्गेश, सोमू, जतिन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अभिषेक की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे इंदार ग्राम और रघुवंशी समाज को गौरवान्वित किया है।


