श्रीमती रचना शेर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं कांग्रेस की प्रदेश महासचिव, महिला नेतृत्व को मिली नई ताकत

MP DARPAN
0

शिवपुरी। राजनीति में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने वाली श्रीमती रचना शेर सिंह को कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त कर एक बार फिर महिला नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रह चुकीं श्रीमती रचना शेर सिंह अपनी तेजतर्रार नेतृत्व शैली और संगठनात्मक क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और महिलाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। कांग्रेसजनों ने इस नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि श्रीमती रचना शेर सिंह का अनुभव और जनसंपर्क संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बाँटकर खुशी मनाई और  श्रीमती रचना शेर सिंह को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top