शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 12 अक्टूबर रविवार को पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में प्रस्तावित महिला सम्मेलन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर हैं। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक जिम्मेदारियाँ तय कर दी हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा जारी आदेश में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।
कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी के रूप में जिला पंचायत के सीईओ विजय राज को नियुक्त किया गया है। वे हितग्राहियों को गाँवों से कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने, भोजन पैकेट वितरण एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
कानून व्यवस्था एवं हेलीपैड प्रबंधन का दायित्व एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला को सौंपा गया है, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
पीडब्ल्यूडी के ईई मनीष उदैनिया हेलीपैड, पार्किंग और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव को मंचीय बैठक, प्रदर्शनी एवं वितरण काउंटर की व्यवस्था का दायित्व दिया गया है।
संयुक्त कलेक्टर यूनुस कुरैशी परिचय पत्र जारी करने और हितलाभ वितरण क्रम तय करने का कार्य देखेंगे।
महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ धीरेन्द्र जादौन और अतिरिक्त सीईओ एन.एस. नरवरिया संभावित हितग्राहियों की सूची तैयार करेंगे तथा विभागीय प्रगति का फोल्डर बनाएंगे।
आरईएस के ईई जी.के. श्रीवास्तव भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण की सम्पूर्ण कार्यवाही देखेंगे।
लोकसेवा केंद्र प्रबंधक रवि शर्मा को सीएम हेल्पलाइन और सीपीग्राम्स से जुड़ी सूचनाएँ अपडेट करने का कार्य सौंपा गया है।
पीएचई के ईई शुभम अग्रवाल पेयजल व्यवस्था, विद्युत विभाग के एसई दिनेश सुखीजा विद्युत बैकअप की जिम्मेदारी निभाएंगे।
नप पिछोर के सीएमओ आनंद शर्मा संपूर्ण साफ-सफाई, चलित एवं अस्थाई शौचालय, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था संभालेंगे।
एसआरएलएम के अरविंद भार्गव स्वागत और मंचीय व्यवस्थाओं का दायित्व देखेंगे।
जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े क्रू-मेम्बर्स के स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था करेंगे, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हैं।
सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेंगे।
इसके साथ ही डीआईसी जीएम अरविंद माहेश्वरी, कृषि उपसंचालक पी.एस. करोरिया और एसआरएलएम जिला प्रबंधक अंकुर कुशवाह स्वदेशी मेला प्रदर्शनी की व्यवस्था करेंगे।
आरटीओ रंजना कुशवाहा वाहनों की समुचित व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगी।
प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी विभागों की तैयारियाँ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण की जाएँगी, ताकि महिला सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके।


