पोहरी में एसडीएम ने खाद की कालाबाजारी पकड़ी, इंडियन ट्रेडर्स की दुकान सील की

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पोहरी कस्बे में मंगलवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद की कालाबाज़ारी करने वाली दुकान इंडियन ट्रेडर्स को एसडीएम अनुपम शर्मा के निर्देश पर सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि बाजार में 500 रुपये प्रति कट्टा की दर से यूरिया खाद बेचा जा रहा है, जबकि सरकारी दर इससे काफी कम है। सूचना मिलते ही एसडीएम अनुपम शर्मा ने टीम के साथ खाद गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि इंडियन ट्रेडर्स नामक दुकान पर खाद के कट्टे शिवपुरी की गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी से 385 रूपए प्रति कट्टा में खरीदे गए थे, लेकिन इन्हें 500 रूपए में बेचा जा रहा था। एसडीएम ने मौके से 80 यूरिया खाद के कट्टे जब्त कर दुकान को तुरंत सील कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार की ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में एसडीएम अनुपम शर्मा, एसएडीओ और पटवारी सहित राजस्व टीम मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top