करैरा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन में संलिप्त रोड रोलर जप्त

MP DARPAN
0

एलएनटी मशीन और डंपर लेकर चालक सहित ठेकेदार फरार

शिवपुरी। वन भूमि पर अवैध उत्खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वनमंडल अधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव द्वारा जारी बेदखली आदेश एवं उपवनमंडल अधिकारी करैरा आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में करैरा वन परिक्षेत्र की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। करैरा रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में बीट अमोल के कक्ष क्रमांक पीएफ-1034 में एक रोड रोलर को जप्त किया गया है। 

करैरा रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के अनुसार सड़क निर्माण से जुड़े एक ठेकेदार ने एक आदिवासी परिवार को गुमराह कर उसके वन अधिकार पट्टे का दुरुपयोग किया और खेत समतलीकरण के नाम पर वन क्षेत्र की लघु पहाड़ी भूमि को एलएनटी मशीन से खोद डाला। खोदी गई मिट्टी को एनएच-27 पर मड़ीखेड़ा कैचमेंट एरिया के समीप रोड फिलिंग कार्य में उपयोग किया जा रहा था। सूचना मिलते ही रेंजर मीणा के नेतृत्व में वन अमला रातों-रात मौके पर पहुंचा, लेकिन एलएनटी मशीन और डंपर चालक मौके से फरार हो गए, जबकि रोड रोलर को स्थल पर छोड़ दिया गया। जांच में पाया गया कि रोड रोलर का उपयोग उत्खनन स्थल पर मिट्टी समतल करने में किया गया था, जिससे यह भी अवैध उत्खनन के संगठित अपराध का हिस्सा माना गया। इस आधार पर वन विभाग ने रोड रोलर को भी जप्त करने की कार्रवाई की। उक्त साहसिक कार्रवाई में रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा, उडऩदस्ता प्रभारी तुलसीराम चोपड़ा, डिप्टी रेंजर बलिराम अहिरवार, वनपाल हेमराज शाख्य, तथा वनरक्षक रोहित, शैलेंद्र, विनय बाल्मीकि, संदीप, धीरज, नितेश सहित पूरा वन अमला मौजूद रहा। करैरा रेंजर श्री मीणा ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि से छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की प्राथमिकता वन क्षेत्र की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top