राष्ट्रीय अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए शिवपुरी से राहुल नरवरिया का ऑफिशियल मैनेजर के लिए चयन

MP DARPAN
0

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में एक और गौरवमय अध्याय जुडऩे जा रहा है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में शिवपुरी के राहुल नरवरिया का चयन ऑफिशियल मैनेजर के रूप में किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता उदयपुर में 12 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। राहुल नरवरिया लंबे समय से शहर के पोलो ग्राउंड पर खिलाडिय़ों का अभ्यास कराते आए हैं और उनके कुशल नेतृत्व में युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इस अवसर पर राहुल को बधाई देने वालों में जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, जिला कीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे, जिला खेल अधिकारी डॉ. के. के. खरे, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, मध्य प्रदेश दल प्रबंधन देवेंद्र कुमार बाथम, खेलो इंडिया कोच शैलेंद्र बुंदेला, संजिव पांडे, उबर आदिल, मोहसिन खान सहित कई खेल प्रेमी शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top