रात में सीहोर थाने का औचक निरीक्षण, एसडीओपी शर्मा ने परखी गश्त, रजिस्टर और सुरक्षा व्यवस्था

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने थाना सीहोर का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में की गई, जिससे पुलिस महकमे में सतर्कता और अनुशासन का संदेश गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी ने सबसे पहले रात्रि गश्त में तैनात बल को चेक किया। मौके पर सभी आरक्षक ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। बुलाने पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक यादव तत्काल थाने पहुंचे, जिससे ड्यूटी में तत्परता स्पष्ट हुई। थाने की हवालात खाली पाई गई, जो संतोषजनक रही। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की गहन जांच की। जांच में 27 में से 26 व्हीसीएनबी अपडेट पाई गईं, जिस पर उन्होंने टीप अंकित कर शेष प्रविष्टि शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त को और अधिक सतर्क, सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई हो सके। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही लंबित वारंट तामीली में तेजी लाने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। थाने में लगे 11 सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नजर आई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top