शिवपुरी। मायापुर थाना पुलिस ने मारपीट, अश्लील गालियां देने एवं जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जनवरी 2026 को फरियादी श्यामबिहारी लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अहारवानपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ अश्लील गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मायापुर में अपराध क्रमांक 05/26 अंतर्गत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर 16 जनवरी 2026 को आरोपियों चम्पा उर्फ चम्पालाल केवट, सत्तू उर्फ देवलाल केवट, कल्लन केवट, दीपक केवट एवं देवा उर्फ देवेन्द्र केवट सभी निवासी ग्राम अहारवानपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आलाजरर भी जप्त किए गए। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह सहित उनि. अजय पटेल, सउनि. प्रतापसिंह गुर्जर, आरक्षक एवं पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


