सीहोर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बलात्कार के आरोपी को 6 घंटे में दबोचकर किया न्यायालय पेश

MP DARPAN
0

शिवपुरी। महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करते हुए थाना सीहोर पुलिस ने बलात्कार के गंभीर मामले में सराहनीय तत्परता दिखाई है। अपराध क्रमांक 06/2026 में पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2026 को 23 वर्षीय फरियादिया निवासी ग्राम छितरी, थाना सीहोर ने गांव के ही आरोपी राहुल पुत्र शिवराज रावत उम्र 25 वर्ष के विरुद्ध गलत कार्य (बलात्कार) करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना सीहोर में बीएनएस की धारा 64(1), 127(2), 331(4) एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v), 3(1)(w-i) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल रावत को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्रवाई में उनि. विवेक यादव सहित प्रआर. बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक देवेन्द्र परिहार, धर्मेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र कुशवाह, सायल खान, हुकुम सिंह, अवधेश रावत एवं बृजेश माहौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top