इन्दार पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत नाबालिग बालिका बदरवास से सकुशल बरामद, दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। इन्दार थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को बदरवास थाना क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर गंभीर अपराध में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर सख्त रुख को दर्शाती है।

पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को एक आदिवासी फरियादी ने थाना इन्दार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 दिसंबर 2025 को उसकी 16 वर्ष 9 माह की नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में इंदार थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया को विशेष टीम गठित कर बालिका की शीघ्र दस्तयाबी के निर्देश दिए गए। गठित टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर 15 जनवरी 2026 को ग्राम विजरावन थाना बदरवास क्षेत्र से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में पीडि़ता ने आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण एवं बलात्कार किए जाने की जानकारी दी। इसके आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64 बीएनएस तथा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। 17 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मचपाल उर्फ आशीष आदिवासी (19), निवासी ग्राम खैरोना, थाना रन्नौद, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमयू 2582 भी जप्त की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, सउनि शत्रुघ्न सिंह भदौरिया, प्रआर जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर.वहीद खांन, प्रआर हरीसिंह, प्रआर विक्रमसिंह, प्रआर रवि कन्नौजी, आर. नेपालसिंह भील, आर. दिलीप शाक्य, आर. आनन्द भार्गव, आर.चालक शीलेन्द्र फौजदार, आर.चालक रणवीर थाना कोलारस की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top