स्वामी विवेकानंद जयंती पर शासकीय हाई स्कूल सजाई में सूर्य नमस्कार व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

MP DARPAN
0

शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 12 जनवरी को शासकीय हाई स्कूल सजाई विकासखंड बदरवास जिला शिवपुरी में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ हुई, जिसमें विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रभारी प्राचार्य मुनेश कुमार रघुवंशी, शिक्षक लक्ष्मी नारायण कुशवाह, प्रयोगशाला शिक्षक बुंदेल सिंह लोधी, अतिथि शिक्षक गोपाल केवट, दिवाकर रघुवंशी, मुकेश कुशवाह सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने हेतु खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बालक-बालिका वर्ग में 100 मीटर फर्राटा दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बालिका वर्ग से कक्षा 10 की छात्रा नव्या केवट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बालक वर्ग में यश भारती विजेता रहे। इसके साथ ही कक्षा 9 एवं 10 के छात्रों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें यश भारती की कप्तानी में कक्षा 10 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और अनुशासन, स्वास्थ्य व एकता का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top