जिला मुख्यालय पर फिटनेस सुविधा न होने से ट्रक व बस ऑपरेटरों में रोष, जिला परिवहन अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में भारी वाहनों और निजी बसों की फिटनेस जांच जिला मुख्यालय पर नहीं होने से परिवहन व्यवसायियों में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। इसी समस्या को लेकर लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन और प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन शिवपुरी ने एकजुट होकर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शिवपुरी में ही फिटनेस सुविधा बहाल करने की मांग की है। ऑपरेटरों का कहना है कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा स्वचलित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) का हवाला देकर शिवपुरी आरटीओ में भारी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया लगभग बंद कर दी गई है। वर्तमान में एटीएस की सुविधा ग्वालियर सहित अन्य जिलों में उपलब्ध है, जिसके कारण शिवपुरी से संचालित सैकड़ों ट्रक और बसों को फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं, वहीं बिना फिटनेस के वाहनों पर चालानी कार्रवाई का खतरा भी बना रहता है।

लोकल ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति के अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान (अप्पल) ने बताया कि ट्रक मालिक लगातार परेशान हैं और जल्द समाधान नहीं मिला तो आंदोलन की रणनीति बनाई जा सकती है। बस ऑपरेटर यूनियन की ओर से जयसिंह रावत, मदन शेजवार (मट्टू) खटीक, मुकेश सिंह चौहान, जीतू ठाकुर, माधौ सिंह भदौरिया, सत्येन्द्र भदौरिया, नंदकिशोर खटीक, राजेन्द्र शर्मा, सोनू शर्मा, राजू खटीक, शिव कुमार रघुवंशी, प्रदीप यादव, शिव कुमार यादव, लालाराम सहित अन्य सदस्यों ने भी नाराजगी जताई। ज्ञापन सौंपने के दौरान ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान के साथ विवेक सिंघल, मुकश राठौर, लालाराम गुर्जर, अनिल भोला, अरविन्द गुर्जर, बशीर शाह, अतर सिंह पाल, सलीम खान, रामबाबू कुशवाह, प्रहलाद कुशवाह, सुरेश शर्मा, काशीराम कुशवाह, अमजद खान, अतीक खान, वकील गुजर, उदय गुर्जर, मिथुन कुशवाह, कुलविंदर सिंह, इमरान अफगानी, रानुल खान, रामबीर गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top