सुरक्षा या सिर्फ चालान? एक दिन में 90 वाहन चालकों पर कार्रवाई से उठे सवाल

MP DARPAN
0

सिरसौद पुलिस ने वसूले 31 हजार, लोग बोले- सुधार से ज्यादा जुर्माने पर जोर

शिवपुरी। सड़क सुरक्षा अभियान के नाम पर चल रही कार्रवाई अब आम लोगों के बीच चर्चा और सवालों का विषय बनती जा रही है। थाना सिरसौद पुलिस ने एक ही दिन में 90 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 31,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला। हालांकि पुलिस इसे यातायात नियमों के पालन की दिशा में जरूरी कदम बता रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई का तरीका ज्यादा दंडात्मक नजर आ रहा है।

यह कार्रवाई खोरघार तिराहे पर की गई, जहां पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। आंकड़ों के अनुसार 70 चालान बिना हेलमेट के नाम पर 21,000 रुपये एवं 20 चालान सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 10,000 रुपये काटे गए। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में पूरा जिला यातायात सुरक्षा अभियान के तहत सख्ती बरत रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनन्द राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया ने टीम के साथ यह कार्रवाई की।

जनता के बीच उठ रहे ये सवाल

*कई स्थानों पर ट्रैफिक संकेतक और चेतावनी बोर्ड स्पष्ट नहीं हैं

*सड़क गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात पर कम ध्यान, चालान पर ज्यादा जोर

*पहले समझाइश और जागरूकता, बाद में सख्ती होनी चाहिए

*कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या अभियान का उद्देश्य वास्तव में सड़क सुरक्षा है या फिर लक्ष्य केवल अधिक से अधिक चालान बनाना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top