अमोला पुलिस ने लोडेड कट्टे के साथ आदतन बदमाश को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अमोला थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी अपराध की नियत से क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे पुलिस ने सतर्कता से धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध हथियार, शराब और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में अमोला पुलिस ने यह कार्रवाई की।

अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि जगभान केवट उम्र 35 वर्ष निवासी सिरसोद थाना अमोला अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक .315 बोर का देशी कट्टा और एक लोडेड जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जब्त हथियार की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 10/26 के तहत धारा 25/27 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता, प्रधान आरक्षक भजनलाल शाक्य, आरक्षक हिम्मत सिंह, रामलक्ष्मण मदुरिया, नीतेन्द्र सिंह तथा चालक मोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top