खोड़ पुलिस ने 3 माह से लापता नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। चौकी खोड़ पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए तीन माह से अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना हो रही है।  पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपहृत नाबालिगों की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौंती के अंतर्गत खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल ने लगातार प्रयास जारी रखे।

मामले में 1 दिसंबर 2025 को परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर अपराध क्रमांक 375/2025 धारा 137(2) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। चौकी खोड़ पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के जरिए संभावित स्थानों पर तलाश जारी रखी। आखिरकार मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में आरोपी अजय कोली उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धमधौली, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक धनश्याम भदोरिया थाना प्रभारी भौंती, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड़, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, दुर्गविजय रावत, वीरेन्द्र बाथम, ब्रजेश माहौर, सैनिक भागीरथ एवं हनुमंत की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top