विजयवर्गीय समाज शिवपुरी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई स्वामी रामचरण जयंती

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज जिला शिवपुरी द्वारा रामस्नेही संप्रदाय के परम पूजनीय महाराज श्री 1008 श्री रामचरण जी महाराज की 307वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता के साथ स्थानीय पर्यटक स्वागत केंद्र, शिवपुरी में मनाई गई। कार्यक्रम ने आध्यात्मिक वातावरण के साथ समाज की परंपराओं और एकता का सुंदर संदेश दिया।

समाज के सचिव राजेंद्र विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती समारोह का शुभारंभ स्वामी श्री रामचरण जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती-वंदन के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित समाज बंधुओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी रामचरण जी महाराज के त्याग, भक्ति, सेवा और सदाचार पर आधारित जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती विद्यादेवी विजयवर्गीय का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रेमपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष योगेंद्र विजयवर्गीय, संरक्षकगण हरिशंकर विजयवर्गीय, प्रेम नारायण, रामचरण लाल विजयवर्गीय, अशोक विजयवर्गीय (बैंक वाले) सहित नीरज विजयवर्गीय, दिनेश विजयवर्गीय, राकेश विजयवर्गीय, संजू विजयवर्गीय, दीपक विजयवर्गीय, राजेश विजयवर्गीय, आशिष विजयवर्गीय, विजय विजयवर्गीय, सुरेश विजयवर्गीय, गिर्राज विजयवर्गीय, अमन विजयवर्गीय, ईशान विजयवर्गीय, पलाश विजयवर्गीय एवं महिला सदस्यों में श्रीमती पुष्पा विजयवर्गीय, श्रीमती प्रकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मंजू विजयवर्गीय, कौशल्या विजयवर्गीय, अंजू विजयवर्गीय, मधु विजयवर्गीय, हेमलता विजयवर्गीय, ममता विजयवर्गीय, संतोष विजयवर्गीय, अरूणा विजयवर्गीय, मंजू दीपक विजयवर्गीय, मोनिका विजयवर्गीय, कमलेश विजयवर्गीय, सुनीता विजयवर्गीय, रीतू, निकिता विजयवर्गीय, पूनम कमलेश विजयवर्गीय, बबीता विजयवर्गीय सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top