अमोला पुलिस ने हाईवे पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 72 वाहनों के चालान कर 28,800 रूपए का जुर्माना वसूला

MP DARPAN
0

शिवपुरी। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अमोला थाना पुलिस ने हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई की। एक ही दिन में 72 वाहन चालकों के चालान काटे गए और कुल 28,800 रूपए का शमन शुल्क वसूला गया। इस कार्रवाई से लापरवाह चालकों में हड़कंप मच गया। यह अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत किया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में यह सख्त कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी अमोला उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता ने अपनी टीम के साथ थाना के सामने हाईवे रोड पर वाहन चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 36 वाहन चालकों पर चालान कर 10,800 रूपए वसूले गए, वहीं बिना सीट बेल्ट चार पहिया चलाने वाले 36 वाहन चालकों से 18,000 रूपए जुर्माना लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल जुर्माना वसूली नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उक्त कार्रवाई में अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह सिकरवार, प्र.आर. दीपक उपाध्याय, प्र.आर. बीरवल सिंह, आर. संजीव श्रीवास्तव, आर. हीरेन्द्र प्रताप सिंह, आर. रामनरेश राठौर, आर. हिम्मत सिंह, आर. नीतेन्द्र सिंह एवं सैनिक जितेन्द्र कलावत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top