देशभक्ति रंग में रंगा अमन पब्लिक स्कूल, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पोहरी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की शान और बच्चों की उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय संचालक गिर्राज सिंह धाकड़ एवं शैलेन्द्र सिंह धाकड़ द्वारा ध्वजारोहण से हुई। राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद राजकुमारी धाकड़ उपस्थित रहीं। 

पार्षद राजकुमारी धाकड़ ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करते हैं। ध्वजारोहण के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, समूह नृत्य और प्रेरक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावक और अतिथि भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top